19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

पाली

image

Newsdesk

Jul 18, 2026

Rajasthan

सोजत @ पत्रिका. शहर के राउमावि नं 1 में शुक्रवार को राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत सघन पौधरोपण किया गया। इस मौके प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य वीणा यादव ने कहा कि प्रकृति हमारी पालनहार है। पर्यावरण की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। पौधरोपण से ही हम प्रकृति की सेवा कर सकते है। कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता हनुवंत सिंह बारहठ ने वृक्षों के महत्व पर चर्चा की। पर्यावरण प्रेमी रामकिशोर राठौड़ ने कहा कि पेड़ हमारे जीवनदाता है। शिक्षिका मधुभारती गोस्वामी ने कहा कि पेड़ों से हमें प्राणवायु ऑक्सीजन मिलती है। इसके बिना जीवन की कल्पना नही की जा सकती। इस मौके विभिन्न किस्म के 9 पौधे लगाए गए। वहीं उपस्थितजनों ने विभिन्न किस्मों के फलदार, फूलदार दस पौधे लगाकर पेड़ पौधों की सारसंभाल का जिम्मा लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान गोविन्दराम, पुष्पा मेवाड़ा, दुर्गाराम, रजनीश, राजीव, सूर्यकांत भार्गव, ओम पारीक के अतिरिक्त बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Bपौधरोपण कार्यक्रम आज : B नयापुरा स्थित राप्रावि नं 1 में राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत शनिवार सवेरे 10.30 बजे सघन पौधरोपण कार्यक्रम होगा, जिसमें विभिन्न किस्मों के फलदार, फूलदार पौधे लगाकर स्टाफ, पर्यावरणप्रेमी व विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेंगे। यह जानकारी प्रधानाध्यापिका शोभा चौहान, कार्यक्रम प्रभारी मीनाक्षी नवल ने दी।