5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चारा घोटाले का पर्दाफाश करने वाले अमित खरे होंगे केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय के नए सचिव

चारा घोटाले को देश के सामने लाने वाले आइएएस अधिकारी अमित खरे अब केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय के सचिव के तौर पर कार्य देखेंगे...

2 min read
Google source verification

पटना

image

Prateek Saini

May 19, 2018

amit khare and lalu

amit khare and lalu

(पटना/बिहार): केंद्रीय कार्मिक विभाग ने 24 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले के बाद झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित खरे केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय में सचिव पद पर कार्य संभालेंगे। अमित खरे ने बहुचर्चित चारा घोटाला का पर्दाफाश किया था।

कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

चारा घोटाले को देश के सामने लाने वाले आईएएस अधिकारी अमित खरे अब केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय के सचिव के तौर पर कार्य देखेंगे। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे जिसके बाद अमित खरे को यह पदभार सौंपा गया। अमित खरे 1985 के बैच के आईएएस अधिकारी है जिनका कैडर राज्य झारखंड है। बताया जा रहा है कि अमित खरे 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले सूचना प्रसारण सचिव एनके सिन्हा की जगह लेंगे।

किया चारा घोटाले का पर्दाफाश

अमित खरे चारा घोटाले का पर्दाफाश करने के बाद चर्चा में आए थे। अमित खरे ने पश्चिमी सिंहभूम जिले (चाईबासा) का तत्कालीन उपायुक्त रहते हुए 27 जनवरी 1996 को इस घोटाले का रहस्योघाटन किया था। उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस घोटाले के सामने आने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर गाज गिरी।

इस चारा घोटाले से जुड़े विभिन्न मामलों में राजद प्रमुख लालू प्रसाद को सात बार जेल जाना पड़ा है:-
:- सबसे पहले 30 जुलाई 1997 को लालू जेल गए और 135दिन बाद बाहर आए,
:- दूसरी बार 28 अक्टूबर 1998 को 73 दिनों के लिए, :- तीसरी बार पांच अप्रैल 2000 को 11दिनों के लिए ,
:- चौथी बार 28 नवंबर 2000 को 1 दिन के लिए ,
:- पांचवीं बार 26नवंबर को 23 दिनों के लिए ,
:- छठी बार 3 अक्टूबर 2014 को 70 दिनों के लिए ,
:- 23 दिसंबर 2017 से अब तक सातवीं बार उन्हें जेल जाना पड़ा है और करीब तीन महीने से वे जेल में रहे।

सेहत खराब होने के कारण लालू को इलाज के लिए जेल से बाहर लाया गया। उन्हें इलाज के लिए पहले रांची के रिम्स अस्पताल ले जाया गया था। उसके बाद दिल्ली एम्स जाकर उन्होंने इलाज करवाया। वर्तमान मेें इलाज करवाने के लिए उन्हें रांची हाइकोर्ट की ओर से छ सप्ताह की अंतरिम जमानत गई दी है। अब उन्हें इलाज के लिए मुंबई के हार्ट हॉस्पिटल ले जाया जाएगा।