BPSC Exam Schedule 2025 बीपीएससी की ओर से सितम्बर तक होने वाली परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बीपीएससी की ओर से जारी शेड्यूल में सबसे ज्यादा जुलाई और सबसे कम सितम्बर में परीक्षा होनी है। तीन माह में 1200 पदों के लिए परीक्षा होगी।
BPSC Exam Schedule 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से मंगलवार को सितम्बर 2025 तक होने वाले परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बीपीएससी की ओर से जारी शेड्यूल में सबसे ज्यादा जुलाई में परीक्षा होनी है। इसके बाद अगस्त और फिर सितम्बर में परीक्षा होगी। BPSC Exam के माध्यम से इस दफा कुल 1200 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें 71वीं कंबाइंड परीक्षा (BPSC 71st Exam Date 2025) भी शामिल है। कुछ दिन पहले ही बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से 71वीं कंबाइंड परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से जारी एग्जाम कैलेंडर देख सकते हैं।
| क्रम संख्या | पद | कब होगी परीक्षा |
| 1 | सहायक अभियंता (असैनिक/यांत्रिक/विद्युत) | 17, 18, 19 जुलाई |
| 2 | विधि पदाधिकारी | 26-27 जुलाई |
| 3 | सहायक पर्यावरण अभियंता | 26-27 जुलाई |
| 4 | जन सम्पर्क पदाधिकारी | 26-27 जुलाई |
| 5 | सिस्टम एनालिस्ट | 26-27 जुलाई |
| 6 | कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक | 26-27 जुलाई |
| 7 | जिला सांख्यािकी पदाधिकारी/ सहायक निर्देशक | 3 अगस्त |
| 8 | मोटरयान निरीक्षक | 9-10 अगस्त |
| 9 | खनिज विकास पदाधिकारी | 9-10 अगस्त |
| 10 | उप प्राचार्य एवं समकक्ष पद (ITI V.P.) | 17 अगस्त |
| 11 | एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा | 10 सितम्बर (PT) |
| 12 | सहायक प्रशासन पदाधिकारी (ASO) | 13 सितम्बर (PT) |
17, 18 और 19 जुलाई को बीपीएससी की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर (असैनिक, यांत्रिक और विद्युत) पद के लिए परीक्षा होगी. 26 और 27 जुलाई को विधि पदाधिकारी, असिस्टेंट एनवॉयरमेंट इंजीनियर, जन संपर्क पदाधिकारी, सिस्टम एनालिस्ट और जूनियर लैब असिस्टेंट पदों की परीक्षा ली जाएगी।
3 अगस्त को जिला सांख्यिकी पदाधिकारी और सहायक निदेशक के पदों के लिए परीक्षा होगी।
मोटरयान निरीक्षक (MVI) और खनिज विकास पदाधिकारी पदों के लिए 9 और 10 अगस्त को परीक्षा होगी।
17 अगस्त को उप प्राचार्य एवं समकक्ष पद (ITI V.P.) की परीक्षा होगी.
10 सितंबर को 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा ।
13 सितंबर को सहायक प्रशासन पदाधिकारी (ASO) की प्रारंभिक परीक्षा होगी।