10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिराग पासवान के तीखे तेवर पार्टी का पूरे देश में करेंगे विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की कमान संभालते ही चिराग पासवान अपने नए तेवर में आ गए हैं। वे अपने फैसलों से खुद के साथ ही पार्टी का भी कद बढ़ाने में लग गए हैं। उन्‍होंने पार्टी को विस्‍तार देते हुए कहा कि झारखंड ही नहीं, बल्कि लोजपा दिल्‍ली और जम्‍मू-कश्‍मीर में चुनाव लड़ेगी। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि पूरे देश में होगा लोक जनशक्ति पार्टी का विस्तार होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 12 Nov 2019, 6:01 PM IST

चिराग पासवान के तीखे तेवर पार्टी का पूरे देश में करेंगे विस्तार

चिराग पासवान के तीखे तेवर पार्टी का पूरे देश में करेंगे विस्तार

पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की कमान संभालते ही चिराग पासवान अपने नए तेवर में आ गए हैं। वे अपने फैसलों से खुद के साथ ही पार्टी का भी कद बढ़ाने में लग गए हैं। उन्‍होंने पार्टी को विस्‍तार देते हुए कहा कि झारखंड ही नहीं, बल्कि लोजपा दिल्‍ली और जम्‍मू-कश्‍मीर में चुनाव लड़ेगी। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि पूरे देश में होगा लोक जनशक्ति पार्टी का विस्तार होगा।

जमुई के सांसद व लोजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान मंगलवार को जहां साफ लब्‍जों में कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी झारखंड के 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं एक दिन पहले अपने संसदीय क्षेत्र के तहत शेखपुरा में कुछ इसी तरह के संकेत दिए। शेखपुरा के स्‍वागत समारोह में उन्‍होंने कहा कि लोजपा झारखंड के साथ दिल्ली तथा जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। नेशनल लेवल पर पार्टी का विस्‍तार किया जाएगा।

चिराग कहा था कि अगर अगले 24 घंटे में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से सकारात्मक बात नहीं होती है तो लोजपा झारखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी। इसका असर मंगलवार को देखने को मिला। चिराग ने मंगलवार को देवघर के एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा भी कर दी और कहा कि लोजपा झारखंड की लगभग 50 सीटों पर अपना उम्‍मीदवार उतारेगी।

शेखपुरा में चिराग ने यह भी कहा कि लोजपा दिल्ली तथा जम्मू-कश्मीर विधानसभा का भी चुनाव लड़ेगी। पार्टी पहले से मणिपुर विधानसभा में उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। उनकी प्राथमिकता लोजपा का विस्तार है।