8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: दोस्त ने युवती को मिलने बुलाया, फिर 10 साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप; 4 गिरफ्तार

भोजपुर पुलिस ने गैंगरेप मामले त्वरित कार्रवाई करते हुए  पीड़िता के दोस्त उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। 

less than 1 minute read
Google source verification
Gang rape case

Demo pic

Crime News बिहार में भोजपुर जिला में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने दोस्त के बुलाने पर भोजपुर जिला के करनामेपुर थाना क्षेत्र में स्थित उसके गांव संइया के डेरा मिलने पहुंची थी। वहां उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव समेत उसके अन्य दोस्तों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया है। जिससे पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर उसने किसी तरह अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी गयी। इसके बाद परिजन पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के भाई ने इस मामले में पीड़िता के दोस्त सहति दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों में दो यूपी, जबकि एक आरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहने वाले भी शामिल हैं।

चार गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के तत्काल बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती के दोस्त उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव, विनोद यादव उर्फ मोटक यादव, अवधेश यादव उर्फ लकडू व्यास और नीतीश यादव को गिरप्तार कर लिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। यह घटना पांच मार्च की बताई जा रही है। करनामेपुर पुलिस के अनुसार उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव पीड़िता के पड़ोस के एक गांव की रहने वाला है। दोनों के बीच काफी दिनों से दोस्ती थी। लल्लू यादव के बुलाने पर ही पीड़िता उससे मिलने उसके गांव गई थी। जहां पहले से लल्लू यादव अपने अन्य दोस्तों के साथ था। सभी ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया और फिर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग