
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार
जदयू के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट संजय कुमार झा के निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने की घोषणा के बाद उनकी पार्टी में सक्रियता बढ़ गई है। निशांत ने शनिवार को पटना में पार्टी नेताओं और विधायकों के साथ दो मीटिंग में हिस्सा लिया। पार्टी नेताओं के साथ वे उनके क्षेत्रों के संबंध में अपडेट जानकारी लेने के साथ साथ अपनी यात्रा को लेकर भी प्लान तैयार किया। नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी और MLA हरिनारायण सिंह ने कहा कि निशांत बहुत जल्द JD(U) विधायक दल के नेता और डिप्टी CM बनने वाले हैं। JD (U) सूत्रों के अनुसार निशांत नई सरकार में पार्टी के अकेले डिप्टी CM हो सकते हैं। इसको लेकर जदयू नेताओं का कहना है कि 'हम पार्टी में दो पावर सेंटर नहीं चाहते। दो डिप्टी CM, जैसे नीतीश की अगुवाई वाली सरकार में BJP के पास थे, कन्फ्यूजिंग सिग्नल भेज सकते हैं।'
50 वर्षीय निशांत आज (रविवार) ऑफिशियली JD(U) में शामिल होने वाले हैं, पार्टी ने इस इवेंट को “नीतीश कुमार के बड़े महिला वोट बैंक के सम्मान में” प्लान किया है। निशांत पटना स्थित महावीर मंदिर जाकर पहले पूजा-अर्चना करेंगे। फिर वे पार्टी दफ्तर जायेंगे। निशांत अपनी सियासी यात्रा चम्पारण से शुरू करेंगे। नीतीश कुमार भी अपनी सभी यात्राएं यहीं से शुरू की हैं।
शनिवार को निशांत JD(U) के MLA, ज़िला पार्टी प्रेसिडेंट और संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह समेत सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की। झा ने उन्हें आए हुए लोगों से मिलवाया। सफ़ेद कुर्ता-पायजामा पहने निशांत अपनी कुर्सी से उठकर उनका अभिवादन करते दिखे। हालांकि इसे एक इनफ़ॉर्मल मीटिंग कहा गया, लेकिन साफ़ था कि पार्टी उन्हें नीतीश का “उत्तराधिकारी” बनाने पर ज़ोर दे रही है। हालांकि नीतीश हमेशा से वंशवाद की राजनीति के कट्टर आलोचक माने जाते रहे हैं।
हरनौत के विधायक हरिनारायण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “निशांत कुमार हमारे नेता होंगे। वे हमारे विधायक दल के नेता और डिप्टी सीएम बनने जा रहे हैं।” इधर, पार्टी मुख्यालय और राज्य की राजधानी के अन्य प्रमुख इलाकों में जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए कई बैनर और पोस्टरों में भी इसी तरह के संदेश दिखाई दे रहे हैं। कुछ पोस्टरों में निशांत को “नीतीश कुमार की सामाजिक न्याय और विकास की राजनीतिक विरासत का वारिस” बताया गया है। एक पोस्टर पर लिखा है। “विकसित बिहार के नए अध्याय की शुरुआत”, जबकि दूसरे पोस्टर में संदेश दिया गया है— “निशांत के साथ, विकास का नया शंखनाद।”
इस बीच सम्राट चौधरी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बुलावे पर आज उनसे मुलाकात करने जाएंगे। दोनों नेताओं की रविवार देर रात बैठक होने की संभावना है। बिहार में बदलते सियासी समीकरणों के बीच इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
Updated on:
08 Mar 2026 08:44 am
Published on:
08 Mar 2026 08:11 am
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
