7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC रिजल्ट में बड़ी गड़बड़? 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा; ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के जश्न पर यूपी वाली डॉक्टर ने लगाया ब्रेक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से जारी रिजल्ट में 301वीं रैंक पर विवाद हो गया है। बिहार और यूपी की आकांक्षा 301 रैंक पर अपना अपना दावा कर रही है।

2 min read
Google source verification

रणवीर सेना प्रमुख बरमेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से जारी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक ही रोल नंबर पर दो महिला अभ्यर्थियों ने दावा कर दिया है। इनमें से एक अभ्यर्थी आकांक्षा सिंह हैं, जो बिहार के भोजपुर में रणवीर सेना प्रमुख रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती हैं। वहीं दूसरी अभ्यर्थी आकांक्षा सिंह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली हैं और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना (एम्स पटना) की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। दोनों ही अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा में 301वीं रैंक हासिल करने का दावा किया है।

संघ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को यह परिणाम जारी किया था। बिहार के भोजपुर की रहने वाली आकांक्षा सिंह ने आरा स्थित डीके जैन कॉलेज से अंग्रेजी में स्नातक की डिग्री हासिल की है। वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह एम्स पटना की गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं।

कौन पास कौन फेल?

सोशल मीडिया पर भी यूपीएससी की इस कथित गलती को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है। इधर, रिजल्ट जारी होने के बाद दोनों ही अभ्यर्थी 301वीं रैंक हासिल करने का अपने-अपने तरीके से जश्न मना रही हैं। हालांकि साफ है कि दोनों में से किसी एक को झटका लग सकता है, क्योंकि इस रैंक पर वास्तविक रूप से चयन केवल एक ही अभ्यर्थी का हुआ है।

रोल नंबर एक बार कोड अलग

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी परिणाम में रोल नंबर 0856794 को 301वीं रैंक मिली है। इस रोल नंबर के साथ अभ्यर्थी का नाम आकांक्षा सिंह दर्ज है। जानकारी के अनुसार, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के एडमिट कार्ड पर दर्ज रोल नंबर और बारकोड में दिया गया रोल नंबर एक ही है। वहीं, भोजपुर की आकांक्षा सिंह के एडमिट कार्ड और बारकोड पर दर्ज रोल नंबर अलग-अलग बताए जा रहे हैं। यानी उनके एडमिट कार्ड और बारकोड में दर्ज रोल नंबर में अंतर दिखाई दे रहा है।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग