मनीषा दयाल दो संपर्क नंबरों पर सात संस्थाओं का संचालन करती थी। इनमें एवीएन इंग्लिश स्कूल, एवीएन सॉल्यूशन, बड्डी कैपिटल, अधुमया ह्यूमन रिसोर्स और कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग के अतिरिक्त पिंकशी फाउंडेशन प्रमुख थे। इनका दफ्तर एक ही अपार्टमेंट के प्रथम तल पर एक ही कमरे में था। गिरफ्तारी के बाद वहां ताला लटका है और कर्मचारी गायब हो गए हैं।