
mp papu yadv
(पटना): जन अधिकार पार्टी के सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें माकपा के पूर्व विधायक अजीत सरकार के मामले में बढ़ती दिखाई दे रही हैं। सीबीआई ने पटना उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है और अदालत ने इसे सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया है। पटना हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में सांसद को बरी कर दिया था।
मैं भी शीर्ष अदालत में जाऊंगा- पप्पू यादव
ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले के दौबारा उठने पर पप्पू यादव की मुशकिले बढ़ सकती है। इस मामले मे पूछे जाने पर यादव ने कहा कि सीबीआई ने अभी अपील की है। मुझे भी सूचना मिली। जरूरत पड़ने पर मैं भी शीर्ष अदालत में जाऊंगा।
यह है अजीत सरकार हत्याकांड मामला
बता दें कि 14जून1998को माकपा नेता और पूर्व विधायक अजीत सरकार की पूर्णिया में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। सीबीआई ने जांच के बाद राजन तिवारी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया था। निचली अदालत ने 2008में दोषी करार देते हुए पप्पू यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने अपील पर सुनवाई पूरी करते हुए सबूतों के अभाव में शुक्रवार को ही यादव को बरी कर दिया था।
मई 2015 में हुई जन अधिकार पार्टी की स्थापना
पप्पू यादव पहले राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हुए थे । राजद से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मई 2015 में जन अधिकार पार्टी की स्थापना की । राजद के साथ रहने पर पप्पू यादव मधेपुरा से सांसद थे। पार्टी विरोधी बयानबाजी के चलते राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव , पप्पू यादव से बहुत नाराज थे। इसलिए लालू ने पप्पू यादव को 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।
यह भी पढ़े:त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब की धमकी- सरकार पर नाखून मारने वाले का नाखून उखाड़ लूंगा
Published on:
1 May 2018, 7:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.