25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

National Highway: साहेबगंज-अरेराज-बेतिया फोरलेन एनएच निर्माण को मिली स्वीकृति, इन शहरों की दूरी होगी कम

National Highway साहेबगंज-अरेराज-बेतिया फोरलेन के निर्माण से पटना से बेतिया की दूरी कम हो जायेगी। यह एनएच पटना से बेतिया निर्माणाधीन एनएच का पार्ट होगा। इसके साथ ही इस सड़क के बनने से सीमांचल के लोगों को पटना आने के लिए एक और सड़क मिल जायेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 28 Jun 2025, 8:27 PM IST

Highway

सांकेतिक फोटो - AI

National Highway साहेबगंज-अरेराज-बेतिया (एन0एच0) 139डब्लू के बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसको स्वीकृति PPPAC (Public Private Partnership Appraisal Committee) मोड पर बनाया जायेगा। इसके निर्माण पर लगभग 4000 करोड़ खर्च आने की संभावना है। इसकी स्वीकृति मिल गई है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस बात की जानकारी दी।इसके बनने पर पटना से बेतिया की दूरी लगभग 100 किलोमीटर कम हो जाएगी। पांच घंटे की जगह लोग पटना से बेतिया का सफर मात्र तीन घंटे में पूरा कर सकेंगे. यह सड़क पटना से बेतिया निर्माणाधीन सड़क का हिस्सा होगा।

PPPAC मोड पर बनेगा ये शहर

नितिन नवीन ने बताया कि PPPAC की स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात् अब निविदा निर्गत करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसके लिए शीघ्र ही निविदा निर्गत की जायेगी। उन्होंने कहा कि उक्त योजना से भूमि अधिग्रहण का कार्य काफी हद तक पूरा कर लिया जायेगा। इस योजना के तहत लगभग 89 कि०मी० हाई स्पीहड कॉरीडोर का निर्माण Hybrid Annuity Mode (HAM) होना है। जिसका कार्यान्वयन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जायेगा। इस योजना का कार्य प्रारम्भ होने के 24 माह में पूर्ण किया जाना है।

इन शहरों का सफर होगा आसान

साहेबगंज-अरेराज-बेतिया मार्ग में तिरहुत नहर पर 01 बड़े पुल, नदियों/नालों पर कुल 11 छोटे पुल, नहरों पर कुल 11 छोटे पुल, 05 फ्लाई ओवर, 02 क्लोवरलीफ, 06 वी0यू0पी0, 10 एल0वी0यू0पी0, 34 एस0वी0यू0पी0 तथा 209 बॉक्स कल्भर्ट का निर्माण होना है। इसके तहत बेतिया में एक बाईपास का निर्माण भी होना है। ये पटना-बेतिया एन०एच० 139डब्लू्० का भाग है। इसके निर्माण होने से पटना से बेतिया का आवागमन सुगम हो जायेगा।

पटना से बेतिया पथ के निर्माण हेतु तीन पैकेजों में पूर्व में ही कार्य आवंटित किया जा चुका है। जिसमें प्रथम पैकेज में जे०पी०सेतु के समानान्त 6 लेन पुल का निर्माण कार्य तथा दूसरे पैकेज में बकरपुर से मानिकपुर तक 4 लेन हरित क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। द्वितीय पैकेज में ही गंडक नदी पर कोनवा घाट में एक उच्चस स्त्रीय सेतु का निर्माण भी किया जा रहा है। तृतीय पैकेज में मानिकपुर से साहेबगंज तक का कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आवंटित किया जा चुका है तथा शीघ्र कार्य प्रारम्भय होगा।

ये भी पढ़ें..जहानाबाद से अरवल और नालंदा जाना होगा आसान, बिहार से गुजरने वाला एक और NH होगा फोर लेन

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग