9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Rain Alert: पछुआ हवाओं ने बिहार में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया चार दिनों का अलर्ट

Bihar Rain Alert: दक्षिण-पश्चिम मानसून के बिहार में दस्तक देने के कारण प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग की ओर से बिहार के 38 जिलों में से 15 में ऑरेंज और 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। सभी जगह आने वाले दिनों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

2 min read
Google source verification

IMD ने बिहार में बारिश को लेकर चार दिनों का जारी किया अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। प्रदेश के कई हिस्सों में निरंतर बारिश हो रही है। बिहार के साथ साथ झारखंड में भी हो रही भारी बारिश के कारण बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने बिहार में बारिश को लेकर अगले चार दिनों का अलर्ट जारी किया है। निरंतर हो रही बारिश से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय

दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसका असर प्रदेश के सभी 38 जिलों में दिखेगा। शनिवार को मौसम विभाग ने पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

पछुआ हवाओं में नमी के कारण बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवाओं में नमी की अधिकता के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश की संभावना बनी है। इसके कारण ही अगले तीन से चार दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। इन जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है, विशेषकर खेतों, खुले मैदानों और ऊंची जगहों पर जाने से परहेज करने को कहा है।

बिहार के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

जिलातापमान
पटना30.5
मोतिहारी33.8
रोहतास32.6
दरभंगा32.0
छपरा31.7
मुजफ्फरपुर31.2
भागलपुर29.5
बांका28.9
नालंदा28.8
शेखपुरा28.8
गया 27.6

नोट- आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं। सोर्स-IMD

तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत

बिहार के कई जिलों में हो रही निरंतर बारिश के कारण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है।अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले पांच दिनों तक जहां बारिश हो रही है वहां अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें...Bihar Rain Alert:बिहार के इन दोजिलों में होगी तीन घंटे तक झमाझम बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल