सेकेंड मोदी के नाम से चर्चित बच्चा शर्मा सुबह से ही पीएम के सपने साकार करने में जुट जाते हैं। सुबह सबेरे नहा धोकर पूजा करने के बाद बच्चा शर्मा घर से स्वच्छता अभियान में निकल पड़ते हैं। वह गलियों की सफाई खुद करते हैं। घर घर जाकर लोगों को शौचालय बनवाने के लिए समझाते और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हैं। शर्मा ने पहले अपने घर के बाहर एक शौचालय और उसका टैंक बनवाया और अब आसपड़ोस के घरों में यह काम करने के बाद पड़ोसी गांवों में इस मिशन में लग गये हैं। वह लोगों को न सिर्फ समझाते बल्कि शौचालय टैंक बनवाने के लिए अपनी टीम भी तैयार कर रखी है।