23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘एक शाम सुर से सुकून के नाम’ में रफी के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति

शहर के सिंगर केपी सक्सेना, धर्मेन्द्र छाबड़ा, नीलम शर्मा, जेके पंवार, गीतिका चतुर्वेदी, संजय कौशिक जैसे कलाकारों ने पेश किए मोहम्मद रफी के गीत

less than 1 minute read
Google source verification
'एक शाम सुर से सुकून के नाम' में रफी के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति

'एक शाम सुर से सुकून के नाम' में रफी के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति

अनुराग त्रिवेदी

जयपुर. देश के महान सिंगर मोहम्मद रफी साहब की 41वीं पुण्यतिथि के मौके पर शहर के कलाकारों ने 'एक शाम सुर से सुकून के नाम' म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस कॉन्सर्ट में मोहम्मद रफी के यादगार व दिलकश गीतों को पेश किया गया। इसमें सदाबहार एक्टर दिलीप कुमार पर फिल्माए गानों को भी शहर के सिंगर्स ने बड़ी खूबसूरती के साथ पेश किया। कार्यक्रम में केपी सक्सेना, धर्मेन्द्र छाबड़ा, नीलम शर्मा, जेके पंवार, गीतिका चतुर्वेदी, संजय कौशिक जैसे कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से तालियां बटोरी। कार्यक्रम में केपी सक्सेना ने 'आज पुरानी राहों से' गाने से शुरुआत की। इसके बाद धर्मेन्द्र छाबड़ा ने 'ओ मेरे शाहे खुबां', नीलम शर्मा ने 'गर तुम भुला ना दोगे', जेके पंवार ने 'चले थे साथ मिलके', गीतिका ने 'दिल जो ना कह सका', संजय ने 'छलकाए जाम' गीत पेश कर जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम में धर्मेन्द्र और नीलम ने 'रिमझिम के गीत सावन गाए', जेके पंवार और गीतिका ने 'बेखुदी में सनम', केपी सक्सेना और नीलम ने ' ये पर्दा हटा दो', धर्मेन्द्र और गीतिका ने 'ये रात ये फिजाएं' सहित कई गीत पेश कर ड्यूट गायकी के अंदाज को सबके सामने पेश किया।