
Old dams in India : भारत में कितने बांध 50 साल से पुराने हो चुके, PC- chatgpt
भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां सबसे ज्यादा बड़े बांध हैं। सिंचाई, पेयजल, बिजली उत्पादन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाए गए ये बांध दशकों से देश की अर्थव्यवस्था का आधार बने हुए हैं। लेकिन अब इनकी उम्र एक नई चिंता बनती जा रही है। देश के सैकड़ों बांध 50 साल से ज्यादा पुराने हो चुके हैं, जबकि कई बांध 100 साल का आंकड़ा भी पार कर चुके हैं।
केंद्रीय जल आयोग (CWC) के नेशनल रजिस्टर ऑफ लार्ज डैम्स के अनुसार भारत में 1,175 बड़े बांध ऐसे हैं जो 50 वर्ष से अधिक पुराने हैं। इनमें से 234 बांध 100 साल से भी ज्यादा पुराने हो चुके हैं।
देश में कुल 5,300 से अधिक बड़े बांध हैं, इसलिए उम्रदराज बांधों का हिस्सा लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले वर्षों में बड़ी संख्या में बांध 50-100 वर्ष की श्रेणी में पहुंच जाएंगे।
| राज्य | 50 वर्ष से अधिक पुराने बांध |
|---|---|
| महाराष्ट्र | 274 |
| गुजरात | 217 |
| मध्य प्रदेश | 194 |
| राजस्थान | 85 |
| कर्नाटक | 82 |
| उत्तर प्रदेश | 71 |
| तेलंगाना | 58 |
| राज्य | 100 वर्ष से अधिक पुराने बांध |
|---|---|
| मध्य प्रदेश | 63 |
| महाराष्ट्र | 44 |
| गुजरात | 30 |
| राजस्थान | 25 |
| तेलंगाना | 21 |
| उत्तर प्रदेश | 17 |
| कर्नाटक | 15 |
जरूरी नहीं। जल शक्ति मंत्रालय ने संसद में स्पष्ट किया है कि केवल उम्र बढ़ने से कोई बांध असुरक्षित नहीं हो जाता। यदि समय-समय पर निरीक्षण, मरम्मत और आधुनिकीकरण किया जाए तो बांध लंबे समय तक सुरक्षित तरीके से काम कर सकते हैं। फिर भी उम्र बढ़ने के साथ कुछ समस्याएं बढ़ती हैं:
जब भारत के अधिकांश बड़े बांध बनाए गए थे, तब मौसम के पैटर्न आज जैसे नहीं थे। अब कम समय में अत्यधिक वर्षा (Extreme Rainfall) की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे जलाशयों पर अचानक दबाव बढ़ता है और बाढ़ प्रबंधन अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पुराने बांधों की डिजाइन क्षमता और वर्तमान जलवायु परिस्थितियों के बीच अंतर बढ़ रहा है। इसलिए कई बांधों को नए सुरक्षा मानकों के अनुसार अपग्रेड करने की जरूरत है।
बांध सुरक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने Dam Safety Act, 2021 लागू किया है। इसके तहत बांधों के नियमित निरीक्षण, सुरक्षा मूल्यांकन और रखरखाव की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा Dam Rehabilitation and Improvement Project (DRIP) के तहत सैकड़ों पुराने बांधों का सुरक्षा ऑडिट और पुनर्वास कार्य किया जा रहा है। DRIP Phase-II और III में लगभग 736 बांधों को शामिल किया गया है।
Updated on:
21 Aug 2026 10:04 am
Published on:
21 Aug 2026 09:27 am
