23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपके नल में आने वाला पानी कितना स्वच्छ? जानें पानी की गुणवत्ता जांचने के तरीके और सरकारी योजनाएं

आपने कभी सोचा है कि आपके नल का पानी कितना स्वच्छ है? पानी की गुणवत्ता की जांच कैसे कराएं, कहां शिकायत करें और कहां मिलेगी लैब की जांच की रिपोर्ट, आइए जानते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Aug 23, 2026

water testing methods

सांकेतिक इमेज (सोर्स-Chatgpt)

शहर हो या गांव, पीने वाले पानी की गुणवत्ता पर नजर रखना अब जरूरत बन गया है। हाल ही में सरकार ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं, जिससे नागरिकों को अपने शहर के पानी की गुणवत्ता समझने और उस पर कार्रवाई करने का मौका मिला है। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी, जागरूकता और सतर्कता से पानी की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

जल जीवन मिशन और WQMIS पोर्टल

राष्ट्रीय स्तर पर, जल जीवन मिशन के तहत 'वाटर क्वालिटी मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम' (WQMIS) पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर ग्रामीण क्षेत्रों से लिए गए पानी के नमूनों की जांच की जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। इसमें लैब और फील्ड टेस्ट किट (FTK) दोनों से लिए गए नमूने शामिल हैं। 2025–26 में लगभग 24.89 लाख नमूने लैब में और 21.92 लाख नमूने FTK से जांचे गए हैं। इससे ग्रामीण नागरिकों को अपने पानी की गुणवत्ता की जानकारी मिलती है और वे जागरूक हो सकते हैं।

शहरी स्तर पर AMRUT 2.0 की पहल

शहरी स्तर पर भी कदम उठाए गए हैं। AMRUT 2.0 योजना के तहत 'AMRUT मित्र' कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह (SHGs) और महिलाओं को पानी की गुणवत्ता जांच में शामिल किया जा रहा है। उन्हें फील्ड टेस्ट किट से घर-घर पानी की जांच करने की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर निगरानी और जवाबदेही बढ़ती है।

इसके साथ ही, AMRUT की वेबसाइट पर कई शहरों के जल बोर्डों और नगर निगमों द्वारा पानी की गुणवत्ता की दैनिक रिपोर्टें उपलब्ध हैं। जैसे- दिल्ली जल बोर्ड, बेंगलुरु जल बोर्ड, हैदराबाद, पश्चिम बंगाल आदि। इससे शहरी नागरिक सीधे अपने शहर के पानी की ताजा स्थिति जान सकते हैं।

जल गुणवत्ता मूल्यांकन डैशबोर्ड

पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए एक और महत्वपूर्ण पहल 'Water Quality Assessment Dashboard' है। इसमें जनवरी–दिसंबर 2024 के आंकड़े दिखाए गए हैं। इस पहल से राजस्थान में शहरी आबादी का 99.03% हिस्सा कवर हुआ, कुल 69,443 घरेलू नमूने लिए गए, जिनमें से 66,696 पास हुए। यह डेटा नागरिकों को यह समझने में मदद करता है कि उनके शहर का पानी कितना सुरक्षित है।

नागरिकों के लिए सुझाव

  1. रोजाना रिपोर्ट देखें: अपने शहर के जल बोर्ड या नगर निगम की वेबसाइट पर रोजाना पानी की गुणवत्ता रिपोर्ट देखें। यह आपको नल से आने वाले पानी की ताजा स्थिति बताएगा।
  2. स्थानीय जांच में सहयोग करें: अगर आपके शहर में AMRUT मित्र या SHG द्वारा FTK से घर-घर जांच हो रही है, तो उसमें सहयोग करें। यह आपके घर और मोहल्ले की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
  3. शिकायत दर्ज करें: यदि पानी में गंदगी, बदबू या रंग में बदलाव दिखे, तो तुरंत स्थानीय जल विभाग या नगर निगम को शिकायत करें। जल विभाग, नगर निगम की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

जागरूकता और भागीदारी

इन पहलों से नागरिकों को पानी की गुणवत्ता की जानकारी मिलती है, लेकिन असली असर तब होगा जब वे सक्रिय हों। स्थानीय स्तर पर नागरिकों को पानी की जांच रिपोर्ट देखना चाहिए, पानी की गुणवत्ता में कोई समस्या हो तो संबंधित विभाग में इसकी जानकारी दें और समुदाय में जागरूकता फैलाएं।