शहर के समीप गाजुकी नदी क्षेत्र में सेहत के साथ खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 11 के नाले के गंदे पानी को पाइपलाइन के जरिए करीब 5 किलोमीटर दूर रेलवे पटरी के पास होते हुए चांदुकी गांव तक पहुंचाया जा रहा था। इसी दूषित पानी से कुछ लोग हरी सब्जियां, गेहूं, सरसों सहित कई फसलें उगा रहे थे। हैरानी की बात यह है कि यह सब दो वर्षों से चल रहा था, लेकिन संबंधित विभागों को इसकी भनक तक नहीं लगी।