7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के धरने में आप नेता की पिटाई

कथित टिप्पणी से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताआें ने आप नेता व अन्य कार्यकर्ताओं से मारपीट की

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, beat the app leader in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

भाजपा के देशव्यापी धरने के तहत उपवास पर बैठे सांसद सुभाष बहेडिया को गुरुवार शाम ज्ञापन देने पहुंचे आप कार्यकर्ताओं ने आपा खो दिया।

Bhilwara, bhilwara news, beat the app leader in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

उनकी कथित टिप्पणी से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताआें ने आप की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं राजस्थान किसान आंदोलन के प्रभारी सुनील आगीवाल व अन्य कार्यकर्ताओं से मारपीट की।

Bhilwara, bhilwara news, beat the app leader in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

पुलिस ने बीच बचाव कर आगीवाल को निकाला। कोतवाली पुलिस ने देर शाम आगीवाल समेत चार आप कार्यकर्ताओं को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। आप नेताओं ने हमले को बेवजह बताया।

Bhilwara, bhilwara news, beat the app leader in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

गोशालाओं के अनुदान बंद करने के केन्द्र सरकार के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने दोपहर में आगीवाल की अगुवाई में विरोध रैली निकाली। रैली शाम को कलक्ट्रेट पहुंची, जहां आगीवाल ने धरनारत सांसद बहेडि़या को ज्ञापन दिया। किसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से आप कार्यकर्ताओं की कहासुनी हो गई।

Bhilwara, bhilwara news, beat the app leader in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगीवाल से धक्का मुक्की और मारपीट कर दी। भाजपा का आरोप है कि आप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

Bhilwara, bhilwara news, beat the app leader in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

वहीं आगीवाल का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से सांसद को ज्ञापन देकर लौट रहे थे कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे धक्का मुक्की व मारपीट की। उन्होंने प्रधानमंत्री व अंबेडकर पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की।