4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रो पड़ा मांडलगढ़, गमगीन माहौल में पंचतत्वों में विलीन हुई कीर्ति कुमारी की पार्थिव देह

गमगीन माहौल में  माण्डलगढ़ विधायक कीर्ति कुमारी की पार्थिव देह पंचतत्वों में विलीन

3 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Mandalgarh legislator dies in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest bhilwara news in hindi

कीर्ति कुमारी अमर रहे के गगनभेदी नारों के बीच गमगीन माहौल में सोमवार शाम माण्डलगढ़ विधायक कीर्ति कुमारी की पार्थिव देह पंचतत्वों में विलीन हो गई। स्वाइन फ्लू से पीडि़त 50 वर्षीय कीर्ति कुमारी का सोमवार सुबह जयपुर के फोर्टिंस चिकित्सालय में उपचार के दौरान के निधन हो गया था।

Bhilwara, Bhilwara news, Mandalgarh legislator dies in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest bhilwara news in hindi

कीर्ति कुमारी की पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री सहित सरकार के कई मंत्री, भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि भी पहुंचे थे।

Bhilwara, Bhilwara news, Mandalgarh legislator dies in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest bhilwara news in hindi

कीर्ति कुमारी की पार्थिव देह शाम 4 बजे बाद जयपुर से उनके निवास पर पहुंची तो सुबह से किसी तरह संयम धारण किए परिजनों के आंसूओं का सागर बह निकला।

Bhilwara, Bhilwara news, Mandalgarh legislator dies in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest bhilwara news in hindi

श्रद्धाजंलि देने पहुंची मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी आदि ने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया। पार्थिव देह बिजौलियां पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हो गई। पूरे यात्रा मार्ग में घरों की छतों से लोग पुष्प बरसाते रहे एवं हाथ जोड़ अपने नेता को अंतिम विदाई देते रहे। उनकी पार्थिव देह पूर्व राजपरिवार के चारबाग नामक स्थल पर पंचतत्वों में विलीन हुई।

Bhilwara, Bhilwara news, Mandalgarh legislator dies in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest bhilwara news in hindi

अंतिम यात्रा में भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश, राज्य सरकार के मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़, श्रीचंद कृपलानी, पुष्पेन्द्रसिंह, राजकुमार रिणवा, अनिता भदेल,भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेडि़या, कोटा सांसद ओम बिड़ला, चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल, मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, विधायक वि_लशंकर अवस्थी, रामलाल गुर्जर, धीरज गुर्जर, भवानीसिंह राजावत, जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाडा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल, पूर्व जिला प्रमुख कन्हैयालाल धाकड़ सहित भाजपा व कांग्रेस के कई नेता एवं सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

Bhilwara, Bhilwara news, Mandalgarh legislator dies in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest bhilwara news in hindi

बिजौलियां के पूर्व राजपरिवार से सम्बन्ध रखने वाली कीर्ति कुमारी की अंतिम यात्रा में राजपूत समाज के कई पदाधिकारी भी शामिल हुए। गौरतलब है कि कीर्ति कुमारी की सेहत बिगडऩे पर उन्हें शनिवार शाम जयपुर के एसएमएस चिकित्सालय में भर्र्ती कराया गया था,जहां से रविवार को स्वाइन फ्लू पॉजिटव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें फोर्टिस चिकित्सालय में भर्र्ती कराया गया था। इसके बाद से उनकी सेहत नाजुक बनी हुई थी।