
बजट सत्र शुरू होने से पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी सदन में पहुंची, यहां उनका मुख्यमंत्री ने गुलाब के फूल के साथ उनका स्वागत किया।

कुछ देर पहले जहां साइकिल यात्रा के तहत कांग्रेस के विधायक सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे थे वहीं विधानसभा आने के बाद दोनों पक्ष व विपक्ष एक साथ दिखें और उनके बीच में विरोध जैसी कोई चीज नहीं दिखाई दी।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्ष व विपक्ष के नेता एकजुट दिखे।

सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस के नेता राजेंद्र सिंह का स्वागत किया।

यहां इस दौरान कुछ हंसी मजाक की बात सामने आने पर पक्ष और विपक्ष के विधायक व मंत्री साथ में हंसते दिखे।

बजट सत्र की शुरूआत राज्यपाल आनंदीबेन के अभिभाषण से हुई।

विधानसभा हुई शुरू, सभी सदस्य अपनी अपनी सीटों पर पहुंचे।