9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल आजू गूजा 2.0’ का रंगारंग आगाज

बीकानेर में बच्चों की मस्ती का महोत्सव

2 min read
Google source verification
Children's Festival Aju Goja

बीकानेर में भरपूर मस्ती, उत्साह, उल्लास और उमंग के बीच तीन दिवसीय बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल ‘आजू गूजा 2.0’ का शुभारंभ शुक्रवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में हुआ विधायकों ने उड़ाई सौ पतंगें फोटो: नौशाद अली

Children's Festival Aju Goja

तीन दिवसीय बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल 'आजू गूजा 2.0' शुक्रवार को शुरू हुआ। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में हजारों बच्चों के बीच बड़े भी बच्चे बने नजर आए। हर ओर मस्ती और बच्चों की 80 से अधिक गतिविधियां सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी फोटो: नौशाद अली

Children's Festival Aju Goja

बीकानेर में बच्चों की मस्ती का महोत्सव: ‘आजू गूजा 2.0’ का रंगारंग आगाजदिखाई दिया, जहां 80 से अधिक गतिविधियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चे पेंटिंग बनाते, किताबें पढ़ते, चाक पर मिट्टी के बर्तन गढ़ते और पेपर मैसी की कला सीखते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी मस्ती में डूबे दिखे। बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर सहित जिला प्रशासन के अनेक अधिकारी आजू गूजा थीम पर नृत्य करते हुए बच्चों के साथ उल्लासपूर्वक शामिल हुए। पूरा स्टेडियम रचनात्मकता, खुशी और बाल सुलभ उमंग से सराबोर नजर आया। फोटो: नौशाद अली

Children's Festival Aju Goja

बच्चे पेंटिंग बनाते, किताबें पढ़ते, चाक पर मिट्टी के बर्तन गढ़ते और पेपर मैसी की कला सीखते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी मस्ती में डूबे दिखे। बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर सहित जिला प्रशासन के अनेक अधिकारी आजू गूजा थीम पर नृत्य करते हुए बच्चों के साथ उल्लासपूर्वक शामिल हुए। पूरा स्टेडियम रचनात्मकता, खुशी और बाल सुलभ उमंग से सराबोर नजर आया। फोटो: नौशाद अली

Children's Festival Aju Goja

जिला प्रशासन द्वारा बीकानेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और मलंग फोक फाउंडेशन के साथ आयोजित 'आजू गूजा 2.0' इस बार विशेष रहा। निर्धारित समय से पहले हजारों बच्चे स्टेडियम पहुंच गए। अतिथियों ने 'आजू गूजा' ध्वज का आरोहण किया फोटो: नौशाद अली