12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lakme Fashion Week: आखिरी दिन सितारों ने रैंप पर बिखेरा जलवा, वहीं रणवीर ‘गली बॉय’ का प्रमोशन करते आए नजर

Lakme Fashion Week: आखिरी दिन सितारों ने रैंप पर बिखेरा जलवा, वहीं रणवीर 'गली बॉय' का प्रमोशन करते आए नजर

2 min read
Google source verification
Kareena Kapoor Bhumi Pednekar

Lakme Fashion Week के आखिरी दिन बॉलीवुड के सितारों ने अपने फैशनेबल अंदाज से रैंप पर आग लगा दी है। फाइनल डे पर करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा।

Actress Kareena Kapoor

करीना कपूर ड‍िजाइनर शांतनु और न‍िख‍िल के कलेक्शन को प्रेजेंट करने के लिए शो में बतौर शो स्टॉपर रैम्प पर उतरीं।

Bollywood Actress Kareena Kapoor

इस दौरान करीना ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में काफी हाॅट नजर आ रही थीं।

Bhumi Pednekar

करीना के अलावा फैशन वीक में एक्ट्रेस भू‍मि‍ पेडनेकर भी रैम्प पर वॉक करती नजर आईं। शो के दौरान भूमि का लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

arjun kapoooor

फैशन शो में अर्जुन कपूर नए अवतार में नजर आए। रैंप पर वह अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' के लुक में दिखे। इस दौरान उन्होंने ब्लैक हैट, ब्लैक ड्रेसअप पहनी हुई थी।

karan johar

फैशन शो में फिल्म मेकर करण जौहर भी अपना जलवा बिखेरते दिखे।

ranveer singh

हमेशा ही अपने अतरंगी और यूनिक फैशन स्टाइल के लिए मशहूर एक्टर रणवीर सिंह भी फैशन वीक के आखिरी दिन नजर आए। रणवीर रैंप पर रैपर्स संग उतरे। इसके साथ ही उन्होंने स्टेज पर 'गली बॉय' के रैप सॉन्ग के साथ खास परफॉर्मेंस दी।