23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CES 2018: एसर ने एकसाथ लॉन्च किए 4 नए लैपटॉप लॉन्च

एसर ने स्विफ्ट 7, स्पिन3, नाइट्रो और क्रोमबुक 11 किए हैं सीईएस 2018 में पेश

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anil Kumar

Jan 11, 2018

acer laptop

ताइवान की हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी एसर ने अपने लैपटॉप सीरीज का विस्तार करते हुए ब्रांड एसर ने 'कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2018' (CES 2018) में चार नए लैपटॉप एकसाथ लॉन्च किए हैं। सीईएस 2018 में कंपनी ने दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप ‘स्विफ्ट 7’ उतारा है जो 8.98 मि.मी. की मोटाई वाला है। यह विंडोज 10 पर चलता है। यह इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर से संचालित है, जिसमें पूरे दिन की बैटरी लाइफ और 4जी एलटीई कनेक्शन जैसे फीचर्स हैं। यह 4जी एलटीई कनेक्टिविटी से लैस लैपटॉप है।

acer laptop

कंपनी ने इसके अलावा ‘स्पिन 3’ (एसपी314-51) लॉन्च किया, जो 360 डिग्री तक घूमने वाले हिंग के साथ पेश किया गया लैपटॉप है। इसे आसानी से लैपटॉप से टैबलेट, डिस्पले में बदला जा सकता है। इसमें 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर को लगाया गया है तथा इसकी बैटरी लाइफ 12 घंटों की है। विंडोज 10 ओएस से लैस ‘नाइट्रो 5’ एक गेमिंग लैपटॉप है, जिसमें नवीनतम पीढ़ी के एएमडी रेडियन आरएक्स 560 ग्राफिक्स है। एसर ‘क्रोमबुक 11’ 11.6 इंच डिस्प्ले वाला लैपटॉप है जो क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।