15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HP ने भारत में लांच किया नया 1.5 लाख का स्पैक्ट्र x360 लैपटॉप

अमरीका की मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी एचपी ने भारत में अपने नए लैपटॉप स्पैक्ट्र x360 लांच किया है

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Mar 01, 2018

hp spectre x360 Laptop

अमरीका की मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी एचपी ने भारत में अपने नए लैपटॉप स्पैक्ट्र x360 लांच किया है। कंपनी ने इस लैपटॉप को दो वेरियंट में पेश किया है। जिसमें से कोर i7 प्रोसेसर 1,57,290 रुपए की कीमत के साथ है। वहीं इसका दूसरा कोर i5 प्रोसेसर 1,15,290 रुपए की कीमत का है। ये दोनों वेरिएंट्स बिक्री के लिए HP इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और देशभर के सभी मुख्य रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हो गए हैं। इस लैपटॉप को अाप टैबलेट की तरह भी प्रयोग किया जा सकता है। कंपनी ने इसमें 13.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1980X1020 पिक्सल्स है। इसके साथ ही 8th जनरेशन इंटेल कोर i5 और i7 प्रोसेसर्स, इंटेल UHD ग्राफिक्स 620 आदि हैं। इसके कोर i7 मॉडल में 16GB LPDDR3-2133 SDRAM और 512GB of PCI NVMe M.2 SSD स्टोरेज क्षमता है। इसके अलावा कोर i5 मॉडल 8GB LPDDR3-2133 SDRAM और 360GB of PCi NVMe M.2 SSD स्टोरेज क्षमता वाला है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर लैपटॉप के साइड पर दिया गया गया है जिससे कि इसपर आसानी से एक्सेस भी किया जा सकता है।

hp spectre x360 Laptop

यह सबसे अधिक सस्ता लैपटॉप है। इस लैपटॉप की खासियत इसकी 3 सेल, 60 Wh लीथियम आयन पॉलिमर बैटरी है। यह लैपटॉप HP एक्टिव पैन के साथ है जोकि विंडोज इंक द्वारा सर्टिफाइड है। ये पैन यूजर्स के ड्राइंग एक्सपीरियंस और राइटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनता है। इसमें दो थंडरबोल्ट 3 पोर्ट्स है जिसमें कि डाटा ट्रांसफर क्षमता 40 Gb/s, पावर डिलीवरी, DP1.2, HP स्लीप और चार्ज की खूबियों के साथ है। इसके अलावा 1 USB 3.1 जनरेशन 1 (HP स्लीप और चार्ज), 1 हैडफोन/माइक्रोफोन कॉम्बो, 1 माइक्रो SD कार्ड रीडर, वाई-फाई 802.11 a/g/n/ac और ब्लूटुथ 4.2 आदि हैं।