
भारतीय गणतंत्र दिवस के मौर के सर्च इंजन Google ने अपना बेहद शानदार Doodle बनाया है जिसमें भारतीय संस्कृति को दर्शाया गया है। India Republic Day 2018 पर गूगल ने अपने इस डूडल में महिला—पुरूषों के चित्रों को शामिल करते हुए यहां की संस्कृति को अच्छी खासी जगह दी है।

भारत के 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने अपने इस क्रिएटिव डूडल में बनाए गए महिला के चित्र में उसको प्रगतिशील चक्र लेकर चलते हुए दिखाया गया है। वहीं, पुरूष द्वारा वाद्ययंत्र बजाते हुए दिखाया गया है। यहां की कठपुतली कला को भी इसमें शामिल किया गया है। वहीं, हाथी का भी चित्र में शामिल करते हुए कई तरह की कलाकारी दिखाई गई है। आपको बता दें की भारत के इस गणतंत्र दिवस के माके पर एशिया के 10 दशों के राष्ट्राध्यक्ष मेहमान बने हैं। 69वें गणतंत्र दिवस की अध्यक्षता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कर रहे हैं।