27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! इस वजह से अपने ही मालिक को खा गया ये पालतू जानवर

जब लिजर्ड बड़ा हुआ तो उसने अपने मालिक पर ही हमला कर दिया और उसे खा गया।

2 min read
Google source verification

image

Kiran Rautela

Mar 29, 2018

omg news

लोगों में जानवरों को पालने का क्रेज दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। लोगों के बड़े से घर में अब परिवार वाले कम और जानवर ज्यादा दिखते हैं। कुछ समय पहले तक तो सिर्फ कुत्ता- बिल्ली पालने का क्रेज था लेकिन अब लोग खतरनाक जानवर भी अपने घरों में पालने लगे हैं। लोग शायद इस बात से अंजान हैं कि कभी-कभी ये जानवर खतरनाक भी हो सकते हैं। इतना खतरनाक कि आपकी जान भी ले सकते हैं। ऐसा ही एक मामला अफ्रीका से आया है। यहां एक आदमी ने शौक के लिए एक छोटा सा लिजर्ड पाला। लेकिन उसे नहीं पता था कि एक समय के बाद ये अपने मालिक की ही जान ले लेगा।

lizards

अफ्रीका में एक 42 वर्षीय रिटायर्ड सैनिक रोनार्ड ने अपने घर में एक लिजर्ड पाला था। लेकिन जब लिजर्ड बड़ा हुआ तो उसने अपने मालिक पर ही हमला कर दिया जिससे रोनार्ड का मौत हो गई। रोनार्ड के पड़ोसी ने बताया कि एक दिन जब वो रोनार्ड से मिलने उसके घर गया तो दरवाजा किसी ने भी नहीं खोला। बहुत देर होने पर पड़ोसी माइक ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। माइक ने देखा कि लिजर्ड ने रोनार्ड को लगभग आधा खा लिया था, उसका चेहरा तो पहचानने में ही नहीं आ रहा था। माइक ने तुरंत ही वन्य जीव अधिकारियों को बुलाया। बड़ी मशक्कत से लिजर्ड के मुंह से रोनार्ड को हटाया गया। रोनार्ड को अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। रोनार्ड की तब तक मौत हो चुकी थी।

ajab gajab

डाॅक्टरों ने लिजर्ड के बारे में भी जानकारी जुटाई और बताया कि हो सकता है रोनार्ड, लिजर्ड को मांस खिलाता होगा। जैसा कि लिजर्ड अब बड़ा हो गया है तो उसका कम मांस से पेट नहीं भरता होगा। इसी वजह से अपनी भूख मिटाने के लिए लिजर्ड ने अपने ही मालिक पर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया।