2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका चोपड़ा के बोल्ड कलर आउटफिटस से ले सकते है कॉन्फिडेंस और सेल्फ-लव के टिप्स

Priyanka Chopra's Bold Color Outfits: सभी कलर सुंदर होते हैं और उनमें से हर कलर का अपना अनूठा आकर्षण बताता है। हालांकि, बोल्ड कलर के कपड़े पहनने से व्यक्ति के पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है। लाल, पीला, हरा और फ्यूशिया गुलाबी जैसे बोल्ड रंग आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति का प्रतीक हैं। ये कलर अक्सर ऊर्जा और जीवन शक्ति का प्रतीक होते हैं, और जो लोग उन्हें पहनना पसंद करते हैं वे अक्सर आउटगोइंग होते हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस को कई बार बोल्ड कलर पहने देखा गया है। इनकी इसी अदा से, बोल्ड कलर से जुड़े, कुछ पर्सनालिटी टिप्स ले सकते है।

2 min read
Google source verification
boldcolors7.jpg

Priyanka Chopra's Bold Color Outfits: बोल्ड रंग किसी के व्यक्तित्व को भीड़ से अलग दिखने का एक तरीका हो सकता है। जो लोग बोल्ड कलर पहनते हैं उनमें स्ट्रांग, इंटेंस और यूनिक होने की इच्छा देखी जा सकती है। साथ ही बोल्ड कलर्स किसी भी स्किन टोन पर सूट हो सकता है और आपके बेस्ट फीचर्स को.सामने ला सकता है। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस को कई बार बोल्ड कलर पहने देखा गया है। इनकी इसी अदा व बोल्ड कलर से जुड़े कुछ पर्सनालिटी टिप्स ले सकते है।

boldcolors3.jpg

Passion: कॉन्फिडेंस की तरह की अक्सर पैशनेट लोगों को बोल्ड कलर्स बेहद पसंद आते हैं। ऐसा नहीं है की ऐसे लोग सटल कलर नहीं पहनते, ये हर तरह के रंग पहते है लेकिन बोल्ड कलर से इन्हें लगाव होता है।  

boldcolors1.jpg

Fun-loving personality: बोल्ड रंग ज़िंदादिल पर्सनालिटी दर्शाता है। प्रियंका चोपड़ा की ही तरह जो लोग बोल्ड कलर्स पहनते हैं अक्सर उनकी पर्सनालिटी फन लविंग होती है। ऐसे लोग जिंदगी को खुलकर, पूरी तरह जीते हैं। अपनी बिजी लाइफ में फन और बचपन का तड़का जरूर लगते हैं।

boldcolors8.jpg

Confidence: बोल्ड रंग जैसे लाल, पीला और फ्यूशिया पिंक पहनना एक कॉंफिडेंट पर्सनालिटी का संकेत दे सकता है। ये रंग एक नयी एनर्जी और विब्रानकी देते हैं जो हर ऑउटफिट को एक स्टेटमेंट बना सकती है और मन की उमंग के साथ ही कुछ हासिल करने की चाह भी जगाते हैं।

boldcolor7.jpg

Experimentation: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाइफ में कई तरह के चैलेंजेज लिए हैं और उन पर खरी उत्तरी हैं। उनका मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड और वहां से हॉलीवुड का सफर आसान नहीं था लेकिन उन्होंने हर चुनौती का सामना किया। अपने करियर के साथ एक्सपेरिमेंट किये और आज ग्लोबल आइकॉन बनीं। फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है की बोल्ड कलर्स पहनना भी एक क्रिएटिव पर्सनालिटी का हिस्सा है। जो लोग बोल्ड कलर को अपनाते हैं वे अक्सर एक्सपेरिमेंट करने से नहीं घबराते हैं।