
अक्सर लोग नॉनवेज खाने की वकालत में कहते हैं कि इसमें प्रोटीन भरपूर होता है लेकिन बहुत सी ऐसी दाल और सब्जियां होती हैं जिनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। जानते हैं इनके बारे में।

टोफू: जिन्हें लैक्टोज इनटॉलरेंस यानी दूध से एलर्जी है और दूध-पनीर नहीं खा सकते हैं तो टोफू खा सकते हैं। यह सोयाबिन से तैयार किए जाते हैं और अच्छी खासी मात्रा में पोषक तत्व देते हैं। यह न केवल पनीर जैसे दिखता है बल्कि उसमें पनीर वाले सभी गुण भी मिलते हैं।

लोबिया: राजमा और सोयाबिन की तरह लोबिया भी प्रोटीन का एक प्रमुख स्रोत है। इसमें प्रोटीन के साथ फाइबर, हैल्दी कार्ब्स, आयरन, सोडियम मिलता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, पोटैशियम भी मिलते हैं। इसको नियमित खाने से हड्डियां और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।