अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वैसे तो अनुशासन के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके विश्वविद्यालय में नियुक्त नए पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जमकर हुडदंग मचाया। नए नियुक्त पदाधिकारी कारों की छतों पर बैठकर, खिड़कियों से आधे बाहर निकलकर विश्वविद्यालय में शोर मचाते हुए घूमते रहे। अभाविप अपने संगठन विस्तार का कार्यक्रम चला रहा है। इसके तहत संगठन की गतिविधियों को संचालित करने के लिए कैंपसवार कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है अलग- अलग कॉलेज के साथ ही विश्वविद्यालय स्तर पर भी कैंपस के हिसाब से कार्यकारिणी का ग