पीसी सेठी में कलेक्टर का दौरा डॉक्टरों को समय से पहले पहुंचने की दी सीख
डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे शहर का पीसी सेठी हॉस्पिटल में आज कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सुबह 8.30 बजे ही पहुंच गए। इस दौरान नाइट ड्यूटी वाला ही स्टाफ मिला। इस समय तक जिम्मेदार डॉक्टर से लेकर ओपीडी में तैनात डॉक्टर नहीं पहुंचे थे। कलेक्टर के आने की सूचना मिलते ही नर्सिंग से लेकर मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर दौड़े- दौड़े पहुंचे। कलेक्टर ने उन्हें नसीहत दी कि यदि कोई इमरजेंसी मामला सामने आए तो क्या करोगे । इसलिए समय से पहले पहुंचाना चाहिए। वे आईसीयू की सफाई से भी संतुष्ट नजर नहीं आए। लेबर रूम और ओटी की सफाई औ