
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विशिष्ठ अतिथि प्रियंका गांधी जगदलपुर में 'भरोसे का सम्मेलन' में शामिल होने दन्तेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ अतिथियों का स्वागत किया।

भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने जगदलपुर में लालबाग मैदान के निकट स्थित डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

-भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने जगदलपुर में लालबाग मैदान के निकट स्थित नेहरु स्मृति मंच स्थल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐतिहासिक पंडित नेहरू स्मृति मंच का अवलोकन किया। इस मंच का निर्माण उस स्थल पर किया गया है जहां से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया था। 13 मार्च 1955 को आयोजित इस सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर पंडित नेहरू यहां आए थे। यहां लगाए गए पांच शिलालेखों में नेहरू जी के जीवन से संबंधित जानकारी का भी अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया।

राज्यगीत के साथ शुरू हुआ मंचीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने गौर मुकुट पहनाकर प्रियंका गांधी का किया स्वागत।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने झीरम मेमोरियल पहुंचकर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विशिष्ट अतिथि प्रियंका गाँधी ने किया 129 करोड़ 44 लाख से अधिक राशि के 52 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन।

विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं योजनाओं की सराहना की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में ’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का किया शुभारंभ। विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी की उपस्थिति में बस्तर संभाग की 1840 ग्राम पंचायतों को जारी की गई 5-5 हजार रूपए की अनुदान राशि।

भरोसे का सम्मेलन में जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर में बने उत्पाद बेहतरीन हैं।

भरोसे के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, मैं यहां पहली बार आई हूं आप मुझे नहीं जानते हैं। आप इसलिए आए हैं क्योंकि आपका मेरे परिवार पर भरोसा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लाल बाग में आयोजित 'भरोसे के सम्मेलन’ में विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी की उपस्थिति में 'मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का शुभारंभ किया।