22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर: आमेर की खूबसूरती ऐसी कि खींचे चले आ रहे पर्यटक, लेकिन तस्वीरों में दिख रहे ‘दाग अच्छे नहीं’

मावठा सरोवर में आमेर महल का प्रतिबिम्ब दिखाई देने से देशी—विदेशी पर्यटक इसकी खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद कर ले जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Savita Vyas

•

Updated: 2 Dec 2024, 1:29 PM IST

राजधानी जयपुर में पर्यटन सीजन अपने पूरे शबाब पर है। गुलाबीनगर की खूबसूरती पर्यटकों को सात समंदर पार से आकर्षित कर रही है।

हजारों की संख्या में देशी और विदेशी सैलानी प्रतिदिन जयपुर के पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक आमेर को देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है।

आमेर में मावठे की पाल पर टूटी टाइलें और अधूरे निर्माण कार्य आमेर की खूबसूरती पर दाग लगा रहे हैं। आमेर की खूबसूरती निहारने वालों को प्रशासन की लापरवाही उदाहरण भी देखने को मिल रहा है।

आमेर की पाल पर जगह—जगह पत्थरों की टाइलें टूटी पड़ी है। साथ ही निर्माण कार्य बंद पड़े हैं, जिससे बजरी इधर-उधर फैल रही है। यूं तो पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग बड़े-बड़े दावे कर रहा है। हालांकि मॉनिटरिंग की कमी से इनकार नहीं किया जा सकता है।

मावठा सरोवर में सुरक्षा की दृष्टि से महल प्रशासन की ओर से चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। मावठा सरोवर के चारों तरफ होमगार्ड और सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा को लेकर दावा भी किया जाता है, लेकिन धरातल पर तस्वीर कुछ और ही नजर आ रही है।