
जोधपुर शहर के चार थाना क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में कफ्र्यू लगा रखा है तो शहर के प्रमुख मार्गों को भी बलियों व बेरिकेट से बंद कर रखा है।

पत्रिका टीम ने शहर का राउंड किया तो रिक्तियां भैरूजी चौराहे सूनसान नजर आया।

इसी के पास खतरनाक पुलिया और रेलवे स्टेडियम रोड पर भी बैरीकैड्स लगे होने से यह मार्ग बंद दिखा।

सेनापति भवन का रास्ता भी बंद किया गया है।

भाटी चौराहा का नजारा भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

कायलाना रोड भी पूरी तरह से सूनी रही।

वहीं इस मार्ग पर एक ऊंट अपना रास्ता भटक कर आ गया। जिसे पुलिसकर्मियों ने वापस खदेड़ा।

शहर की हृदयस्थली घंटाघर में भी आवागमन बंद है यहां मोबाइल एटीएम की सेवाएं शुरू की गईं।

शहर की जान माना जाने वाला प्रख्यात मेहरानगढ़ किला बंद होने से सूनसान नजर आया।

यहां आने जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों का आवागमन बंद दिखा।

कई स्थानों पर पुलिस तैनात है और आने जाने वालों पर नजर रख रही है।

वहीं पुलिस का चेतक वाहन भी चौकसी में जुटा हुआ है।