25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्नदाता के आंसू: सीएडी प्रशासन सोया तो दबंगों ने डाला पानी पर डाका, किसान रहा प्यासा…देखिए तस्वीरें

कोटा. 'पत्रिका टीम' नहर किनारे निकली तो देखा कि सीएडी की नहरों व वितरिकाओं में कई जगह सिंचाई के पानी पर दबंगों ने डाका डाल रखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 28 Dec 2017, 10:58 AM IST

Illegal Acquire of Water From Canal

यहां भी खेत मालिक ने नहर के किनारे ही पंप लगा रखा है और दिन रात पानी की चोरी कर खेत में सिंचाई का काम किया जा रहा है। नहर के किनारे बनी हुई सड़क को खोद कर उसके नीचे से पानी का पाइप डाल धड़ल्ले से पानी की चोरी की जा रही है।

Illegal Acquire of Water From Canal

बूंदी रोड स्थित रेलवे आरओबी के पास से गुजर रही नहर पर मुख्य मार्ग से कुछ ही दूरी पर एक खेत मालिक ने सड़क पर पंप लगा रखा है। नहर में से सीधे पानी की चोरी कर सिंचाई कर रहा। खास बात यह कि चंद कदमों की दूरी पर ही यह चोरी हो रही है लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों को देखने की फुर्सत नहीं।

Illegal Acquire of Water From Canal

नहर से खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए धोरे बना रखे हैं, लेकिन एक खेत मालिक द्वारा इनसे भी पानी की चोरी की जा रही है। खेत मालिक के द्वारा धोरे में इंजन रख रखा है।

Illegal Acquire of Water From Canal

यहां नहर की दीवार को तोड़ कर पानी निकालने के लिए पाइप को बिछा रखा है। इसमें रात होते ही पानी की चोरी का काम शुरू कर दिया जाता है। यहां से कुछ ही दूरी पर सिंचाई विभाग का कार्यालय है, फिर भी मॉनिटरिंग नहीं हो रही।

Illegal Acquire of Water From Canal

पत्रिका टीम ने बाई मुख्य नहर की कापरेन वितरिका का करीब दस किमी का जायजा लिया। कई जगह तो इस चोरी के स्थाई बंदोबस्त किया हुआ मिला। दबंगों ने वितरिका के नीचे स्थाई रूप से पाइप दबाए हुए हैं ताकि हमेशा अवैध रूप से वितरिका का पानी अपने खेतों में ले सके।

Illegal Acquire of Water From Canal

बाई मुख्य नहर सीएडी अधीक्षण अभियंता सुरेन्द्र बीजावत का कहना है कि नहर के किनारे लगे पंप कई बार हटवा दिए, फिर भी कहीं पर पंप लगे हुए हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर करवाई जाएगी। हालांकि कुछ दिनों पहले सिंचाई विभाग टीम ने सभी स्थानों पर गश्त की।


बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़