14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणेश वंदन से कोटा महोत्सव का रंगारंग आगाज, शहरवासियों ने घूमा चम्बल रिवरफ्रंट…देखिए तस्वीरें

तीन दिवसीय कोटा महोत्सव का आगाज सोमवार सुबह सामूहिक गणेश वंदना से हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने खड़े गणेशजी मंदिर में प्रथम पूज्य की पूजा-अर्चना के साथ कोटा महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद दिनभर कायक्रमों की धूम रही। सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शहरवासियों की भागीदारी रही। महोत्सव के तहत लोगों ने रिवरफ्रंट घूमा।

2 min read
Google source verification

कोटा महोत्सव की शुरुआत में खड़े गणेशजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद गणेशजी को ढोक लगाते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला।

कोटा महोत्सव के दौरान चम्बल रिवरफ्रंट पर एंजॉय करती युवतियां।

कोटा महोत्सव के दौरान चम्बल रिवरफ्रंट पर साफे में सेल्फी लेती युवतियां।

कोटा महोत्सव के लिए रिवरफ्रंट पर प्रवेश नि:शुल्क रखा गया। स्कूली विद्यार्थियों ने रिवरफ्रंट पर घूमने का मजा लिया।

कोटा महोत्सव के दौरान रिवरफ्रंट पर पेंटिंग करता कलाकार व मौजूद शहरवासी।

कोटा महोत्सव के लिए रिवरफ्रंट पर प्रवेश नि:शुल्क रखा गया। रिवरफ्रंट पर घूमने का मजा लेते शहरवासी।