26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PrakashParv : सबते वड्डा सदगुरु नानक… हर्षोल्लास से मनाया गुरुनानक देवजी का प्रकाशोत्सव

कोटा. शहर में बुधवार को गुरुनानक देवजी का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। विशेष दीवान सजाया गया। हजूरी रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरु का अटूट लंगर बरता। मुख्य आयोजन समूह संगत एवं प्रबंधक कमेटी श्रीगुरु सिंह सभा कोटा जंक्शन गुरुद्वारे के तत्वावधान में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। यहां गुरु ग्रंथ साहब की हजूरी में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें दूरदराज से आए सिख समाज के लोगों ने मत्था टेका और अरदास की। लम्बी-लम्बी कतारों के बीच अमृत गुरवाणी के स्वर गुंजायमान रहे। जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व अन्य समाज के प्रबुद्धजन भी पहुंचे और सिख समाज के लोगों को बधाई दी।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Neeraj Gautam

Nov 06, 2025

कोटा जंक्शन स्थित गुरुद्वारे में अरदास करते लोग

गुरुद्वारे में कीर्तन करते हजूरी रागी जत्थे।

भीमगंजमंडी गुरुद्वारे में आयोजित लंगर में प्रसाद चखते श्रद्धालु।

भीमगंजमंडी गुरुद्वारे में आयोजित लंगर में प्रसाद चखते श्रद्धालु।