Womans day:पत्रिका वुमेन पावर अवार्ड में शक्ति का सम्मान
कोटा. श्रद्धेय कर्पुर चन्द्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को कन्हैयालाल, रतन बाई मड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केशवपुरा फ्लाईओवर के पास उदय रेजीडेंसी में वुमन पावर एवार्ड-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा, खेल व अन्य अलग-अलग क्षेत्रों मेंउल्लेखनीय उपलिब्धयां अर्जित करने वाली महिलाओं का सम्मान किया। शॉल ओढ़ाकर प्रतीक चिह्न भेंट कर मातृशक्तियों का सम्मान किया