16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेरोजगार हताश न हों, नए आइडिया ढूंढ़ें : वरुण धवन

अलग हटकर हैं दोनों किरदार

2 min read
Google source verification
varun dhawan sui dhaaga

इस फिल्म में वरुण मौजी और अनुष्का ममता का किरदार निभा रही हैं। वरुण ने बताया कि टेलर मास्टर मौजी का किरदार उनके अब तक किरदारों से बिल्कुल जुदा है।

varun dhawan sui dhaaga

वरुण ने कहा कि महिला हो या पुरुष हर किसी को अपना अस्तित्व बनाये रखने के लिए या तो शिक्षित होना जरूरी है या हुनरमंद होना। क्योंकि खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यही दो चीजे काम आती है।

varun dhawan sui dhaaga

अनुष्का ने बताया कि वह बचपन में मां को अक्सर एंब्रॉयडरी व तमाम चीजें करते देखा करती थीं तब से उन्हें टेलरिंग का अंदाजा तो था लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान इसे ज्यादा बेहतर तरीके से समझा

varun dhawan sui dhaaga

वरुण के मुताबिक, बेरोजगारों को बिलकुल हताश नहीं होना चाहिए। उन्हें मौजी व ममता के किरदार से सीखना चाहिए। फिल्म देखने पर वह इन किरदारों से काफी कुछ सीख सकते हैं।

varun dhawan sui dhaaga

फिल्म भारत सरकार की योजना स्किल इंडिया के प्रति युवाओं को प्रेरित करेगी। इस मौके पर वरुण और अनुषका ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि देश के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले कारीगरों के लिए फिल्म के कुछ स्पेशल शो आयोजित किये जाये। जिससे की वो इस फिल्म को देख सके। वरुण ने ये भी बताया कि इस फिल्म के लिए जब सिलाई सीखी तो उन्होंने अपने निर्देशक पिता के लिए एक शर्ट बनायी।

varun dhawan sui dhaaga

अनुष्का के मुताबिक महिलाओं के प्रति सोच बदलने की जरूरत है। सिर्फ ये नहीं होना चाहिए कि लड़की है तो खाना बनायेगी और लड़का है तो काम करेगा। बड़ी संख्या में लोगों की सोच में बदलाव आया है लेकिन अभी भी बहुत कुछ बदलना है। खास कर हर किसी को अपनी जिम्मेदारी समझनी और निभानी पड़ेगी। अनुष्का ने कहा कि उन्हे स्वेटर बुनना पसंद है और सिर्फ यहीं आता था। इस फिल्म के बाद बहुत कुछ सीख गई हूं।