5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आ चुका है आम का सीजन, जानिए किस देश में सबसे ज्यादा पैदा होता है आम?

फलों के राजा आम का सीजन आ चुका है।

3 min read
Google source verification
egypt

8. मिस्र अफ्रीकी महाद्वीप में मिस्र आम का उत्पादन करने वाला सबसे अहम देश है। हर साल वहां 12.5 लाख टन आम पैदा होते हैं।

9. बांग्लादेश बांग्लादेश आम का उत्पादन करने वाले देशों में नौवें नंबर पर हैं। बांग्लादेश हर साल 11.5 लाख टन से ज्यादा आम पैदा करता है। ये आंकड़ा पूरे विश्व का 3.9% है।

Bangladesh

7. ब्राजील ब्राजील हर साल 14.5 लाख टन से ज्यादा आम का उत्पादन करता है। अमरीका और यूरोप के कई देशों में ब्राजील से आम मंगाए जाते हैं।

Brazil

6. पाकिस्तानआमों की पैदावार के मामले में दुनिया भर में पाकिस्तान का छठा नंबर माना जाता है। पाकिस्तान में हर वर्ष 15 लाख टन आम होता है, जिसमें कई तरह के आम होते हैं। वहां पर दुनिया का 4.6% आम का उत्पादन होता है।

Pakistan

5. इंडोनेशियादुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया भी अग्रणीय आम उत्पादक देशों में शुमार है। इंडोनेशिया हर साल 21 लाख टन आम होते हैं।

Indonesia

4. मेक्सिको मध्य अमरीकी देश मेक्सिको में हर साल लगभग 22 लाख टन आम पैदा होता है। कई देशों में वह आम निर्यात करता है

Mexico

3. थाईलैंडआम के बड़े उत्पादकों में दक्षिण पूर्व एशियाई देश थाईलैंड का नंबर तीसरा है और वह सालाना 34 लाख टन आम पैदा होता है।

Thailand

2. चीन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश चीन आमों के उत्पादन में दूसरे पायदान पर है। चीन हर साल 47 लाख टन आम पैदा करता है। चीन में कुल विश्व का 11.2% आम पैदा होता है। चीन में आम काफी लोकप्रिय फल है।

China

1. भारत आमों के उत्पादन के मामले में भारत दुनिया का सरताज है। भारत में हर साल 1.87 करोड़ लाख टन आम की पैदावार होती है। दुनिया का 42.2% आम भारत में ही पैदा होता है। जो दूसरे देशों में निर्यात भी किया जाता है।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत