25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीट पेपर लीक घोटाले, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में एनएसयूआई ने निकाला “शांति विरोध मार्च”

सीकर. नीट पेपर लीक घोटाले, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार, नीट रद्द होने पर छात्र प्रदीप मेघवाल के आत्महत्या करने सहित छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे लगातार खिलवाड़ के विरोध में एनएसयूआई ने “शांति विरोध मार्च” निकाला। एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में निकाला गाया शांति मार्च महात्मा ज्योतिबा फूले […]

3 min read
Google source verification

सीकर

image

Pankaj Parmuwal

image

pankaj parmuwal

May 25, 2026

sikar photo

नीट पेपर लीक घोटाले, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार, नीट रद्द होने पर छात्र प्रदीप मेघवाल के आत्महत्या करने सहित छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे लगातार खिलवाड़ के विरोध में एनएसयूआई ने "शांति विरोध मार्च" निकाला

sikar photo

एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में निकाला गाया शांति मार्च महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल से लेकर सीएलसी चौक तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

sikar photo

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने एकजुट होकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई। मार्च के दौरान छात्रों ने एनटीए बैन करो”, “पेपर लीक बंद करो” और “ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर नारेबाजी की।

sikar photo

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में बढ़ते भ्रष्टाचार ने देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। छात्र सिस्टम से पीड़ित होकर हर रोज सुसाइड कर रहे हैं।

sikar photo

एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि यह विरोध मार्च उन लाखों छात्रों की आवाज़ है, जिनका भविष्य सरकार की लापरवाही, पेपर लीक और छात्रों पर थोपी जा रही ग़लत नीतियों के कारण प्रभावित हो रहा है।