
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद से शाइस्ता फरार चल रही है। पुलिस लगातार इस मामले में अपनी कार्रवाई कर रही है। इस बीच अतीक और शाइस्ता की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अतीक और पत्नी शाइस्ता परवीन के पुराने फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। ये फोटो काफी पुराने हैं। इन फोटो में अतीक और शाइस्ता पहाड़ों की वादियों में घूमते दिखाई दे रहे हैं। फोटो के बैकग्राउंड में पहाड़ दिख रहे हैं। ये फोटो उत्तराखंड के हिल स्टेशन मसूरी के बताए जा रहे हैं।

इस दौरान उसके साथ उसके छोटे लड़के भी थे। अतीक और शाइस्ता ने अपने जवानी के दिनों में जो आलिशान जिंदगी जी थी। अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन न सिर्फ पति पत्नी थे बल्कि यूपी में चल रहे माफियाराज में भी शाइस्ता अतीक की हमराज थी।

एक वक्त था जब अतीक की सत्ता के गलियारों में पैठ रहती थी और वह खुद 5 बार विधायक और एक बार सांसद रहा था। बड़े-बड़े लोग उसके दरबार में आते थे।