14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM साय ने हेलमेट लगाकर चलाएं स्कूटर, ऑटो एक्सपो में भी हुए शामिल, कहा- याद आएं पुराने दिन..

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार काे अपना काफिला छोड़कर स्कूटर की सवारी करते दिखे। सीएम साय हेलमेट लगाकर स्कूटर चला रहे थे। दरअसल, मौका 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान का था।

3 min read
Google source verification
CG NEWS

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार काे अपना काफिला छोड़कर स्कूटर की सवारी करते दिखे। सीएम साय हेलमेट लगाकर स्कूटर चला रहे थे। दरअसल, मौका 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान का था।

CG NEWS

CM ने प्रदेश के लोगों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। रायपुर में हेलमेट रैली भी निकाली गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ऑटो एक्सपो में पहुंचे। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को वो पुराने दिन याद आ गए जब वो इसी तरह बाइक पर घूमा करते थे।

CG NEWS

बता दें कि दो पहिया वाहन चलाते समय सिर पर हेलमेट अवश्य ही पहनना चाहिए और कार चलाते समय सीट बेल्ट भी लगाना चाहिए। मंच से बोले- वैसे हम अभिभाजित मध्य प्रदेश में दो बार विधायक थे, तो पूरी अपनी विधायकी बाइक में ही बिता दिए, मोटरसाइकिल चलाकर ही 8 साल विधायक रहते क्षेत्र में सभी काम किए।

CG NEWS

रैली के बाद मुख्यमंत्री साइंस कॉलेज में लगे ऑटो एक्सपो का उद्घाटन करने गए। यहां उन्होंने कहा- छत्तीसगढ़ व्हीकल बिक्री में भी टॉप में रहा है। रोड टैक्स में सरकार को 300% का इजाफा हुआ था। छत्तीसगढ़ सरकार ने अन्नदाता को भरपूर पैसा दिया है।

CG NEWS

साइंस कॉलेज में लगे ऑटो एक्सपो में मौजूद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- आज का समय कनेक्टिविटी का समय है, चाहे रोड हो रेल हो। कनेक्टिविटी का सबसे बड़ा कोई माध्यम ऑटोमोबाइल्स हैं।

CG NEWS

अब हम रोड सेफ्टी की बात कर रहे थे तो जितने भी ऑटोडीलर्स हैं वह अगर रोड सेफ्टी के प्रति एकदम कटिबद्ध हो जाएं कि ग्राहकों से कहें आप हमारे यहां से गाड़ी लेकर निकलोगे तो हेलमेट पहन के निकालना पड़ेगा, सीट बेल्ट लगाना पड़ेगा अगर हम इस दिशा में काम करें तो बहुत फर्क पड़ेगा।

CG NEWS

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर में ‘ऑटो एक्सपो – 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि वाहन बिक्री के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ देश के बड़े राज्यों की बराबरी कर रहा है। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रदेश में अधिक धान खरीदी का असर ऑटोमोबाइल सेक्टर में वृद्धि के रूप में दिखाई देगा। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में देश में सर्वाधिक 18.57 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की थी।


बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़