13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM साय ने सपरिवार देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म, बोले- नई पीढ़ी को जरुर देखनी चाहिए, डायरेक्टर और एक्ट्रेस रहीं मौजूद

The Sabarmati Report: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को यहां एक मॉल में चर्चित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का लुत्फ उठाया। इस दौरान फिल्म की निर्माता एकता कपूर और अभिनेत्री रिद्धि डोगरा, सीएम साय की पत्नी कौशल्या साय भी मौजूद थीं।

3 min read
Google source verification
The Sabarmati Report

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) फिल्म देखने राजधानी के मैग्नेटो मॉल पहुंचे।

The Sabarmati Report

इस फिल्म में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे की कहानी की सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई है. फिल्म की डायरेक्टर एकता कपूर और फिल्म की नायिका रिद्धि डोगरा भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थीं.

The Sabarmati Report

मुख्यमंत्री साय ने 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है।

The Sabarmati Report

उन्होंने कहा कि यह फिल्म इतिहास के उस भयावह सत्य को उजागर करने का अत्यंत सराहनीय और प्रभावशाली प्रयास है जिसे निहित स्वार्थ के लिए छुपाने का प्रयास किया गया था। यह फिल्म तात्कालिक सिस्टम की उस सच्चाई को उजागर करती है, जो झूठे नरेटिव फैलाकर सत्य को दबाने का निंदित प्रयास करती थी। फिल्म दर्दनाक घटना को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है।

The Sabarmati Report

आगे CM साय ने कहा कि हमने इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री किया है। मैं दर्शकों से अपील करना चाहता हूं कि पूरे परिवार के साथ फिल्म देखें। नई पीढ़ी को हमारे इतिहास की इस दुखद घटना के बारे में जानना बहुत जरूरी है।

The Sabarmati Report

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उनके साथ फिल्म देखने पहुंचे थे।

The Sabarmati Report

द साबरमती रिपोर्ट के प्रमोशन में राजधानी पहुंची एकता कपूर को शहर काफी पसंद आया। वे ललित महल में ठहरी थीं।

The Sabarmati Report

एकता और अभिनेत्री रिद्धी डोगरा ने इंस्टाग्राम पर कुछ रील्स भी अपलोड किए जिसमें वे रायपुर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रील में एकता किसी अमूल नाम व्यक्ति से कह रहीं थी कि रायपुर इज अमेजिंग।

The Sabarmati Report

ललित महल की मैनेजर आफरीन ने पत्रिका से बातचीत में बताया, एकता कपूर ने कॉल पर ही फूड ऑर्डर कर दिया था। लंच में उन्होंने वेज बिरयानी और पनीर की सब्जी ऑर्डर किया था। उन्हें यहां की ग्रीनरी खूब पसंद आई।


बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़