11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur: भारत मंडपम में अमृत मित्र महोत्सव में छत्तीसगढ़ की 75 दीदी होंगी शामिल

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव और रायपुर मेयर मीनल चौबे ने रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

2 min read
Google source verification
Raipur

केंद्र सरकार द्वारा अमृत मित्र महोत्सव का आयोजन नई दिल्ली (New Delhi) के भारत मंडपम में 13 मार्च को किया गया है।

Raipur

अमृत मित्र महोत्सव में छत्तीसगढ़ की विभिन्न स्वसहायता समूहों (SHG) की 75 दीदियां शामिल होंगी।

Raipur

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्यमंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Raipur

रायपुर महापौर (Raipur Mayor) मीनल चौबे ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि हमारी बहनें राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और योगदान को प्रदर्शित करेंगी। रेलवे स्टेशन (Railway Station) में 11 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम रायपुर के कमिश्नर (Commissioner) विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Raipur

अमृत मित्र महोत्सव (Amrit Mitra Mahotsav) में देशभर से स्व-सहायता समूहों की महिलाएं शामिल होकर अपने कार्यों, अनुभवों और नवाचारों (Innovations) को साझा करेंगी।

Raipur

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ट्रेन (Train) को हरी झंडी दिखाकर दीदियों को अमृत (AMRUT) मित्र महोत्सव के लिए रवाना किया।