19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur: बच्चों ने गणित के जटिल प्रश्नों को चंद सेकंड में सॉल्व कर ​अचंभित किया

अबेकस मेगाफेस्ट 2026 प्रतियोगिता राजधानी रायपुर में आयोजित। वेदिका, आराध्या और सार्थक बने चैंपियन...

2 min read
Google source verification
अबेकस

ब्रेनिश अबेकस मेगाफेस्ट 2026 का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) के कमल विहार स्थित माहेश्वरी भवन में 17 अप्रैल को किया गया।

अबेकस

अबेकस प्रतियोगिता में रायपुर सहित छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से 1200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के इस सातवें संस्करण में बच्चों की बौद्धिक क्षमता (Intellectual Capacity) के अनेक अचंभे रायपुर में लोगों को देखने को मिले।

अबेकस

प्रतियोगिता में बच्चों ने चंद सेकंड में गुणा-भाग और जोड़-घटाव सहित गणित (Mathematics) की अनेक गणनाओं का सही हल प्रस्तुत कर लोगों को आश्चर्य में डाल दिया।

Brainish Abacus

इसमें ब्रेनिश अबेकस शैलेंद्र नगर के बच्चों ने तीन चैंपियन ट्रॉफी सहित अनेक श्रेणियों में पुरस्कार जीते। चैंपियन ट्रॉफी (Champions Trophy) जीतने वालों में वेदिका सुंदरानी, आराध्या चौहान और सार्थक गुप्ता शामिल हैं।

Brainish Abacus

ब्रेनिश अबेकस (Brainish Abacus) शैलेंद्र नगर की मास्टर ट्रेनर दीपा शुक्ल ने कहा कि बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रायपुर सहित छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर ब्रेनिश अबेकस के अनेक बच्चों को ग्रेजुएशन उपाधि (Graduation Degree) भी प्रदान की गईं।