27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur: बरसात के पहले सड़कों की मरम्मत के निर्देश

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने रायपुर परिक्षेत्र के दोनों मंडलों के कार्यों की समीक्षा की। पीडब्लूडी मुख्यालय निर्माण भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए...

2 min read
Google source verification
Raipur Road

छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने रायपुर (Raipur) परिक्षेत्र की बैठक में अधिकारियों को चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 और पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत कार्यों की प्राथमिकता सूची तैयार कर 10 जून (June) तक भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने 31 जुलाई तक इन सभी कार्यो के प्राक्कलन भी भेजने को कहा। उन्होंने शासकीय राशि के सदुपयोग और निर्माण कार्यों से ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को लाभान्वित करने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की पूर्ण उपयोगिता (Functionality) व टिकाऊपन (Sustainability) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हर निर्माण कार्य में निर्माण और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा। उन्होंने बरसात (Rain) के पहले सभी सड़कों (Roads) की मरम्मत कर उन्हें गड्डामुक्त करने को कहा।

Raipur Road

विभागीय (Public Works Department) सचिव ने अनुविभागीय अधिकारियों से लेकर प्रमुख अभियंता तक सभी अधिकारियों को प्रत्येक मंगलवार (Tuesday) को दिनभर मुख्यालय में ही रहने के निर्देश दिए। उन्होंने रायपुर परिक्षेत्र में भवन और सड़क निर्माण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को भविष्य की जरुरतों के अनुरूप सभी सड़क खंडों पर फ्लाई ओवर्स (Flyover) की समग्र योजनाओं के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोड चौड़ीकरण की परियोजनाओं में पुल-पुलियों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) का हिस्सा पड़ने पर उनके भी चौड़ीकरण की कार्ययोजना के साथ काम करने को कहा।

Raipur Road

बंसल ने कहा कि गुणवत्ता और समय-सीमा में काम सरकार (Government) की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभागीय अधिकारी सभी कार्यों को पूरी जवाबदेही, सक्रियता और गंभीरता से अंजाम दें। उन्होंने रायपुर और नवा रायपुर (Nava Raipur) में कार्यों की सहूलियत और विभाग के कार्यों में प्रशासनिक कसावट के लिए रायपुर मंडल क्रमांक-1 के चारों संभागों को पुनर्गठित कर कार्यक्षेत्रों का नए सिरे से विभाजन करने को कहा। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी, मुख्य अभियंता पीएम कश्यप और टीआर कुंजाम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।