7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वसंत ने दिखाए प्रकृति के अद्भुत रंग….देखिए तस्वीरों में

वसंत ने प्रकृति का कैनवास पर कई रंग दिखाए। पतझड मौसम चरम पर है, सर्दी कम हो रही है और तापमान धीरे धीरे बढ़त ले रहा है। मौसम और कला संस्कृति की जुगलबंदी अलग ही अहसास दिला देती है। कभी-कभी प्रकृति के रंग भी सुन्दर दिखाई देते है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

VIKAS MATHUR

Feb 05, 2026

वसंत ऋतु के साथ ही दिन लंबे होने लगते है और रातें छोटी होने लगती है । प्रकृति में आसपास पेड़ पौधों पर रंग बिरंगे फूल नई कोपल और नए पत्ते फूल खिलने लगते है । भोपाल से सुभाष ठाकुर

बढ़ते कदमों में सूखे पत्तों की खरखराहट…उदयपुर में दो सखियां पेड़ों के नीचे बिछे सूखे पत्तों में कदम रखती है तो खरखराहट गूंज उठती है। शिल्पग्राम में लोक कलाकार सखियां मौसमी बदलाव की झलक दिखा रही है।फोटो: प्रमोद सोनी

बारां के हरनावदाशाहजी में अफीम की फसल में इन दिनों सफेद फूल खिल रहे हैं जो न केवल ध्यानाकर्षण करते हैं। बल्कि अपनी भीनी सी विशेष गंध से वातावरण में अपनी उपस्थिति का अहसास करा रहे हैं। अफीम के खेत का मनभावन नजारा। फोटो— प्रमोद जैन

एक संध्या बेला में ऐसा लगा मानो आसमान के कैनवास पर विभिन्न रंगों से प्रकृति के ब्रश ने की आकर्षक चित्रकारी । बीकानेर में सूर्यास्त के दौरान ढ़लते सूरज के दौरान बादलों में सूरज की लालिमा छाई रही। । फोटो नौशाद अली।

ढलती शाम का मोहक नजारा…सूरत में अब दिन थोड़े-थोड़े लंबे होने लगे हैं और शाम को अंधेरा भी देर से छा रहा है। ढलती शाम में पेड़ों के झुरमुट में अस्ताचलगामी सूर्य को कैमरे में कैद किया गया जो कि मोहक नजारा प्रतीत हो रहा था।मुकेश त्रिवेदी