7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ से दर्दनाक खबर, तालाब में मिला मां और मासूम बेटे का शव, इलाके में फैली सनसनी

कपासन क्षेत्र में तालाब से 11 महीने के मासूम और उसकी मां का शव मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। शुक्रवार से लापता मां-बेटे की तलाश गुमशुदगी रिपोर्ट के बाद जारी थी।

2 min read
Google source verification
Death of mother and son, death of mother and son in Chittorgarh, death of mother and son in Rajasthan, Chittorgarh news, मां-बेटे की मौत, चित्तौड़गढ़ में मां-बेटे की मौत, राजस्थान में मां-बेटे की मौत, चित्तौड़गढ़ न्यूज

विलाप करती महिलाएं। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

चित्तौड़गढ़। जिले के कपासन क्षेत्र में शनिवार एक तालाब से मां-बेटे के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 11 महीने के मासूम और उसकी 24 वर्षीय मां की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों शुक्रवार से लापता थे और परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

ग्रामीणों को दिखा था शव

घटना रंडियारडी रोड स्थित तालाब की है। शनिवार को ग्रामीणों ने तालाब में एक बच्चे का शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी। कपासन थानाधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर पालिका की मदद से गोताखोर बुलाए गए और बच्चे का शव बाहर निकाला गया।

बाद में मिला मां का शव

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बच्चे की पहचान नवीन प्रतापत पुत्र सुरेश प्रजापति निवासी के रूप में की। इसी दौरान तालाब किनारे गड्ढे के पास नवीन की मां ममता प्रजापत (24) की चप्पल और रुमाल पड़े मिले, जिससे आशंका गहरा गई कि वह भी तालाब में हो सकती है। इसके बाद चित्तौड़गढ़ से सिविल डिफेंस की टीम बुलाई गई। टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ममता का शव भी तालाब से बाहर निकाल लिया गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मां-बेटे के शव बाहर आते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। महिलाएं एक-दूसरे से लिपटकर बिलखती नजर आईं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों ने शुक्रवार देर रात ममता और उसके बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि ममता शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने ससुराल से यह कहकर निकली थी कि वह बेटे को मंदिर लेकर जा रही है, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।