
जोधपुर में दिन के समय जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है तेज धूप में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। वीर दुर्गादास ओवरब्रिज दिन के समय बिल्कुल सूना नजर आया। फोटो गौतम उड़ेलिया

अलवर में दोपहर में धूप से बचाव के लिए स्कार्फ़ और छतरी का सहारा लेकर जाते हुए। फोटो अंशुम आहूजा

पाली में बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग अपने चौपहिया वाहन छायादार पेड़ों के नीचे खड़े कर रहे हैं। पेड़ों के नीचे गाड़ियों की कतार नजर आई। फोटो : सुरेश हेमनानी

उदयपुर में तेज धूप से बचने के लिए लोग चेहरे को ढककर चल रहे हैं। फोटो— प्रमोद सोनी

भरतपुर शहर में दिन के समय शहर की प्रमुख सडक़ें प्राय: सूनी दिखाई पड़ रही हैं, जो तेज धूप के कारण लोगों के घरों से बाहर निकलने से बचने का संकेत है।