4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज लगेगी भद्रा, शुभ कार्यों को टालें अन्यथा हो सकती है हानि

सप्तमी भद्रा संज्ञक तिथि रात्रि २.४४ तक, इसके बाद अष्टमी जया संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जाएगी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Dec 25, 2017

aaj ka rashifal in hindi

योग: सिद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रात: ७.२७ तक, इसके बाद अंतरात्रि अगले दिन सूर्योदय से पूर्व प्रात: ६.४५ तक व्यतिपात नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। व्यतिपात नामक योग की समस्त घटियां सदैव समस्त शुभ कार्यों में त्याज्य कही गई है। करण: गर नामकरण दोपहर बाद २.२० तक, तदन्तर रात्रि २.४४ तक वणिज नामकरण है। इसके बाद भद्रा प्रारम्भ हो जाएगी। भद्रा में शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित है।

aaj ka rashifal in hindi

श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज सूर्योदय से प्रात: ८.३५ तक अमृत, प्रात: ९.५२ से पूर्वाह्न ११.०९ तक शुभ तथा दोपहर बाद १.४४ से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर १२.०६ से दोपहर १२.४७ तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।

aaj ka rashifal in hindi

राहुकाल: प्रात: ७.३० से ९.०० बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

aaj ka rashifal in hindi

आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (द, दी, दू, थ) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। सायं ६.५३ तक जन्मे जातकों की जन्म राशि कुम्भ व इसके बाद जन्मे जातकों की मीन राशि है। इनका लोहपाद से जन्म होने से कुछ शांति व दान पुण्य कर देना जातकों के हित में होगा। सामान्य रूप से ये जातक धनवान, प्रतिभाशील, कलाकार, सुंदर, विद्यावान, कलाकुशल, पराक्रमी, साहसी, शत्रुजित, दानी और बोलचाल व प्रश्नोत्तर में निपुण होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग २१ से २४ वर्ष की आयु के मध्य हो जाता है। कुम्भ राशि वाले जातकों के आज बहुत से नवीन सम्पर्क होंगे। मित्रों से या उनके सहयोग से कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ लाभ भी प्राप्त होगा।