धार्मिक कथा के अनुसार, ऋषि मृकण्ड की कुंडली में संतान योग नहीं था। इस पर ऋषि ने पुत्र के लिए भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और कहा कि आपके जीवन में संतान योग नहीं है पर तपस्या के कारण आपको संतान मिलेगी, लेकिन आपको गुणी और दीर्घायु पुत्र में से एक चुनना होगा। गुणी पुत्र के चयन के कारण ऋषि पुत्र का जन्म हुआ, लेकिन वो अल्पायु था। इसके अनुसार पृथ्वी पर मार्कण्डेय ऋषि की आयु मात्र 14 वर्ष थी। मृत्यु से पहले पिता को चिंतित देख मार्कण्डेय ऋषि ने कारण पूछा तो उन्होंने वजह बता दी।